
चीन पूरी दुनिया को बेचने की तैयारी में है J-35A स्टील्थ मल्टीरोल जेट... भारत के लिए क्यों चुनौती बड़ी
AajTak
चीन की J-35A स्टील्थ फाइटर जेट की वैश्विक बिक्री, खासकर पाकिस्तान को इसकी आपूर्ति, भारत के लिए एक गंभीर चुनौती है. यह न केवल हवाई शक्ति के संतुलन को प्रभावित करेगा, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता को भी बदल सकता है. भारत को इस खतरे से निपटने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक रणनीतियों पर काम करना होगा.
चीन ने अपनी नई पांचवीं पीढ़ी की स्टील्थ मल्टीरोल फाइटर जेट, शेनयांग J-35A को वैश्विक बाजार में बेचने की तैयारी शुरू कर दी है. यह जेट न केवल चीन की सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है, बल्कि दक्षिण एशिया में भारत के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता है, खासकर तब जब पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश इसे खरीद रहे हैं. आइए, इस जेट की विशेषताओं, वैश्विक बिक्री की योजना और भारत के लिए इसके खतरे को समझते हैं.
J-35A स्टील्थ फाइटर जेट क्या है?
J-35A एक आधुनिक पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसे चीन की शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (SAC) ने बनाया है. यह FC-31 गायर्फाल्कन प्रोटोटाइप से विकसित किया गया है, जो शुरू में निर्यात के लिए डिज़ाइन किया गया था. इस जेट की दो वैरिएंट हैं...
यह भी पढ़ें: एक ही झटके में हो जाएगा किराना हिल्स का खात्मा! अमेरिका के बंकर बस्टर से भी खतरनाक मिसाइल तैयार कर रहा भारत
यह जेट हवा में श्रेष्ठता (air superiority), ज़मीनी हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध जैसे कई मिशनों के लिए बनाया गया है. इसकी मुख्य विशेषताएं हैं...
यह भी पढ़ें: US का F-47, चीन का J-35 या रूस का SU-57... जंग में किसका फाइटर जेट पड़ेगा भारी?

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








