
चीन पर मेहरबान क्यों हैं ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया रूस से तेल खरीदने पर क्यों नहीं लगा रहे टैरिफ
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि चीन पर सेकेंडरी सैंक्शन से ग्लोबल ऑयल प्राइस बढ़ेंगे. वहीं, अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50% (25% + 25%) टैरिफ लगा दिया है. आलोचक इसे डबल स्टैंडर्ड बता रहे हैं क्योंकि चीन पर ऐसा कोई दबाव नहीं डाला गया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के नजरिए से भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के तौर पर पेनल्टी लगाया है, जिसको लेकर उनकी आलोचना भी हुई. उनपर दोहरी नीति अपनाने के आरोप लगे, क्योंकि वह चीन पर काफी फिदा हैं और उसे रूसी तेल खरीदने के लिए किसी तरह की सजा नहीं दी जा रही है, लेकिन भारत को भारी-भरकम कुल 50 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है. अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा है कि अगर चीन पर टैरिफ लगाए जाएंगे तो इससे ग्लोबल ऑयल मार्केट प्रभावित होगा.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि अगर चीन पर रूस के तेल रिफाइनिंग को लेकर सेकेंडरी सैंक्शन लगाए जाते हैं, तो इससे ग्लोबल एनर्जी प्राइस बढ़ सकते हैं. वहीं, वॉशिंगटन ने भारत को दंडित करते हुए सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिए हैं, क्योंकि भारत लगातार रूस से क्रूड ऑयल खरीद रहा है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से राहत नहीं! अमेरिकी ट्रेड टीम ने टाल दी भारत की यात्रा, 25 अगस्त को दिल्ली में होनी थी मीटिंग
रुबियो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर रूस के तेल शिपमेंट्स पर चीन को निशाना बनाया गया, तो इसका असर वैश्विक ऑयल मार्केट पर पड़ेगा. उन्होंने कहा, "अगर किसी देश पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाए जाते हैं, जैसे चीन के मामले में, तो चीन उस तेल को रिफाइन करेगा और वह फिर से ग्लोबल मार्केट में लौट आएगा. इससे खरीदारों को ज्यादा दाम चुकाने होंगे या फिर वैकल्पिक स्रोत ढूंढने पड़ेंगे."
100% टैरिफ के प्रस्ताव पर राजी नहीं यूरोप- रुबियो
रुबियो ने यह भी बताया कि यूरोपीय देश इस प्रस्ताव से असहज हैं. उन्होंने कहा, "जब हमने सीनेट बिल पर चर्चा की, जिसमें चीन और भारत पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव था, तो कई यूरोपीय देशों ने असहमति जताई." इससे पहले रुबियो ने कहा था कि भारत का रूस से लगातार तेल खरीदना अमेरिका के लिए चिंता का विषय है. उनके मुताबिक, भारत की एनर्जी जरूरतें बड़ी हैं और रूस का सस्ता तेल उसकी अर्थव्यवस्था के लिए अहम है, लेकिन यही खरीद रूस के युद्ध को सहारा दे रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








