
चीन ने फिर छेड़ी परमाणु हथियारों की रेस, एक साल में बढ़ाए 60 न्यूक्लियर वेपन, जानिए भारत-PAK का हाल
AajTak
पिछले 1 साल में परमाणु हथियार बढ़ाने के मामले में चीन सबसे आगे है. हालांकि, चीन के अलावा रूस, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया ने भी अपने परमाणु भंडारण में इजाफा किया है. चीन ने इस साल 60 हथियार बढ़ाए हैं. वहीं रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं.
चीन तेजी से अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने पिछले एक साल में 60 परमाणु हथियार बढ़ाए हैं. इस मामले में वह रूस, भारत और पाकिस्तान से कहीं आगे है.
थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय दुनियाभर में 12,512 परमाणु हथियार हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार फिर दुनिया में परमाणु हथियारों को जमा करने का ट्रेंड बढ़ रहा है. मौजूदा दुनिया मानव इतिहास में सबसे खतरनाक मोड़ पर है.
SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के देशों में बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय संबंधों के चलते परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ी है. दुनियाभर में अनुमानित 12,512 परमाणु हथियार हैं. इनमें से 86 इस साल तैयार हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल परमाणु हथियार में 9,576 संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार हैं.
चीन ने एक साल में 60 हथियार बढ़ाए
पिछले 1 साल में परमाणु हथियार बढ़ाने के मामले में चीन सबसे आगे है. हालांकि, चीन के अलावा रूस, भारत, पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया ने भी अपने परमाणु भंडारण में इजाफा किया है. चीन ने इस साल 60 हथियार बढ़ाए हैं. वहीं रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं.
रूस और अमेरिका पर 90% हथियार रूस और अमेरिका पर दुनिया के कुल परमाणु हथियारों के 90% हथियार हैं. SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस पर 4489 परमाणु हथियार हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर चीन है. अमेरिका पर 3708 परमाणु हथियार हैं. जबकि चीन पर 410 हथियार हैं. चीन के बाद फ्रांस (290) और ब्रिटेन (225) का नंबर आता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










