
चीन: कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे लोग, सरकार ने दिया ऑफर तो लग गई लाइन
AajTak
वैक्सीन नहीं लेने की इच्छा रखने वालों लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें मुफ्त अंडे, स्टोर कूपन और किराने की सामान पर छूट की पेशकश की जा रही है. इसका फायदा भी वहां देखने को मिला है और वैक्सीननेशन अभियान में तेजी आ गई है.
कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के ही वुहान शहर से हुई थी. एक तरफ जहां पूरी दुनिया में इस महामारी ने कोहराम मचा रखा है वहीं चीन ने बहुत हद तक इस प्रकोप को नियंत्रित कर लिया है. इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई है वैक्सीनेशन ने. चीन जैसी बड़ी आबादी वाले देश में वहां की सरकार लोगों को वैक्सीनेशन की तरफ आकर्षित करने के लिए तरह तरह के ऑफर दे रही है. वैक्सीन नहीं लेने की इच्छा रखने वालों लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें मुफ्त अंडे, स्टोर कूपन और किराने की सामान पर छूट की पेशकश की जा रही है. इसका फायदा भी वहां देखने को मिला है और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आ गई है. चीन में वैक्सीनेशन की धीमी शुरुआत के बाद, अब हर दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिसमें इन ऑफर्स ने अहम भूमिका निभाई है. सिर्फ 26 मार्च को वहां 6.1 मिलियन शॉट लोगों को लगाए गए हैं. एक शीर्ष सरकारी डॉक्टर, ज़ोंग नानशान ने जून तक देश के 1.4 बिलियन लोगों में से 560 मिलियन लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा की है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











