
चीन के नए नक्शे पर अब भड़का नेपाल, काठमांडू के मेयर का सख्त कदम
AajTak
नेपाल के मेयर ने अचानक अपनी पांच दिवसीय चीन यात्रा को रद्द कर दिया है. इसकी वजह बताते हुए मेयर बालेन साह ने कहा है कि चीन ने जो नक्शा जारी किया था, उसमें लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को भारत का हिस्सा बताया गया, जो उन्हें मंजूर नहीं है.
नेपाल की राजधानी काठमांडू में फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाकर पूरे भारत के अंदर चर्चा में आए मेयर बालेन साह ने अब चीन की यात्रा रद्द कर दी है. उनके इस कदम के पीछे कहीं ना कहीं भारत का नाम भी जुड़ा हुआ है. बालेन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेने चीन जा रहे थे.
यात्रा रद्द करने के की वजह बताते हुए बालेन साह ने सोशल मीडिया पर लिखा,'चीन के नया नक्शा जारी करने के बाद यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है. इस नक्शे में लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख क्षेत्रों को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है. जबकि नेपाल इन्हें अपना हिस्सा मानता है. हम नेपाल से पूछे बिना नेपाली क्षेत्र को भारत का दिखाने को हमारी संवेदनशीलता के खिलाफ गलत कदम मानते हैं. इसलिए अपनी नैतिकता के मुताबिक मैंने चीन के निमंत्रण पर 5 दिवसीय यात्रा पर नहीं जाने का फैसला किया है.'
उप महापौर भी पहुंची थीं कार्यक्रम में
हालांकि, काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के प्रवक्ता नवीन मनंधर ने यात्रा रद्द होने का कारण निजी बताया है. जिस कार्यक्रम के समापन पर भाग लेने के लिए बालेन चीन जा रहे थे, उसके उद्घाटन में काठमांडू की उप महापौर सुनीता डांगोल पहुंची थीं. हालांकि, वह पहले ही चीन से लौट आई थीं.
2020 में प्रकाशित किया विवादित नक्शा
बता दें कि नेपाल की तरफ से 2020 में एक नया राजनीतिक मानचित्र प्रकाशित करने के बाद भारत और नेपाल के बीच संबंधों में गंभीर तनाव देखने को मिला था. इस नक्शे में भारत के तीन इलाकों लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया था. उस साल ही तत्कालीन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने देश के नए राजनीतिक मानचित्र को अपडेट करने के लिए एक संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे. इसमें संसद से मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटों बाद नेपाल के नक्शे में तीनों क्षेत्रों को शामिल कर लिया गया था. भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे 'एकतरफा कृत्य' बताया था.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












