
चीनी हैंडलर, टेलीग्राम ट्रैप और लाखों की लूट... दिल्ली में 47 लाख के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, 3 ठग गिरफ्तार
AajTak
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बंपर कमाई का सपना दिखाकर चीनी हैंडलर ने दिल्ली-नोएडा में बैठे ठगों के जरिए 47 लाख से ज्यादा लूट लिए. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि स्कैम का मास्टरमाइंड चीन में बैठा टॉम नाम का हैंडलर था, जो टेलीग्राम के जरिए निर्देश देता था.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड स्कीम का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा फर्जीवाड़ा एक चीनी नागरिक के इशारे पर चलाया जा रहा था, जो टेलीग्राम के जरिए अपने भारतीय सहयोगियों को निर्देश देता था. इस गिरोह ने लोगों से अब तक लाखों रुपए की ठगी की है. पुलिस हिरासत में तीनों ठगों से पूछताछ की जा रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान साहिल यादव (25), आर्यन कुमार (22) और आशीष कुमार उर्फ जैक (36) के रूप में हुई है. इनमें साहिल और आर्यन बिहार के पटना के रहने वाले हैं, जबकि आशीष बेगूसराय का रहने वाला है. तीनों आरोपी नोएडा में बैठकर फर्जी ट्रेडिंग स्कीमों के जरिए लोगों को झांसे में लेते थे. इसके बाद उनको बंपर कमाई का लालच देकर लाखों रुपए ऐंठ लेते थे.
इस रैकेट के पीछे चीन में बैठा एक हैंडलर था, जिसकी पहचान टॉम के रूप में हुई है. आरोपी आशीष कुमार के जरिए यह हैंडलर ठगी के पूरे ऑपरेशन को नियंत्रित करता था. दिल्ली और नोएडा में बैठी टीम को वही यह तय करता था कि किसे टारगेट बनाना है, कौन-सा अकाउंट इस्तेमाल करना है और पैसा कहां भेजना है. इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दर्ज एक केस की जांच शुरू की गई.
एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने शिकायत दी थी कि एक फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए उसे 47.23 लाख रुपए का चूना लगाया गया है. उसने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां रोजाना स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट और आईपीओ में मुनाफे का लालच दिया जा रहा था. उस ग्रुप में मैसेज आते थे कि 'आज खरीदो, कल बेचो, रोज कमाओ लाखों'. इस झांसे में आकर पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए.
इसके बाद उसने जब रिटर्न मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने न केवल धमकी दी, बल्कि और पैसे की मांग कर डाली. तब जाकर पीड़ित को समझ आया कि वह एक बड़े साइबर स्कैम का शिकार हो गया है. जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने पाया कि पीड़ित से ली गई रकम में से 31.45 लाख रुपए एक फर्म के करंट अकाउंट में जमा किए गए थे. वहीं से 23.80 लाख रुपए साहिल यादव के अकाउंट में ट्रांसफर हुए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









