
'चीता दहाड़ता नहीं है', गुर्राहट या कुछ और... ऐसी होती है चीते की आवाज़
AajTak
शेर दहाड़ता है. बाघ गुर्राता है. बिल्ली म्याऊं-म्याऊं करती है. भेड़-बकरी मिमियाते हैं. लेकिन चीते की आवाज़ कैसी होती है. इसे लेकर एक कन्फ्यूज़न है. जरूरी ये है कि हमें देश में आए नए अफ्रीकी चीतों के बारे में ये चीजें पता होनी चाहिए. कम से कम आवाज़ ताकि कूनो नेशनल पार्क जाएं तो उसका साउंड सुनकर उसे पहचान सकें.
नामीबिया (Namibia) से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चीते आ चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन यानी 17 सितंबर 2022 को इन अफ्रीकी चीतों को पार्क में छोड़ा. चीतों की तस्वीरें तो आप आराम से देख लेंगे. लेकिन क्या हमें पता है कि चीतों की आवाज़ कैसी है?
चीते हैं तो बाघ और शेर के परिवार का. लेकिन न तो वो शेर की तरह दहाड़ता है. न ही बाघ की तरह गुर्राता है. न ही भेड़-बकरियों की तरह मिमियाता है. उसकी आवाज़ बहुत हद तक बिल्ली की तरह होती है. लेकिन बिल्लियों की म्याऊं-म्याऊं बेहद पतली होती है. जबकि चीते का म्याऊं-म्याऊं में थोड़ा ज्यादा भारीपन और बेस होता है.
यहां सुनिए और देखिए चीते की आवाज़
आप अगर इंटरनेट पर मौजूद वीडियो-ऑडियो देखेंगे या सुनेंगे तो आपको पता चलेगा कि चीते की आवाज़ कैसी होती है. चीता अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग तरह की आवाज़ें निकालता है. वह बादल की तरह गरजता (Growls), बिल्लियों की तरह घुरघुर या म्याऊं-म्याऊं (Purr), सांप की तरह हिस्स (Hissing) और कराहने की आवाज़ (Moaning) जैसी आवाज़ें निकालता है. हम प्रयास करते हैं आपको यह बताने की कि चीते इन आवाज़ों को किन-किन परिस्थितियों में निकालते हैं.
मां-शावक के बीच होती चिड़ियों जैसी आवाज़ में बातः चीता कई तरह की आवाज़ें निकालता है. मां चीता और शावक चीता आपसे में चर्पिंग (Chirping) यानी चिड़ियों की तरह चुंहचुआहट की आवाजें निकालते हैं. बिल्लियों की तरह सामान्य म्याऊ-म्याऊ जब वह सामान्य स्थिति में सुरक्षित महसूस करते हुए निकालते हैं.
Here they come💕 1st of the nine cheetahs from Namibia. Ready to travel to India. pic.twitter.com/HikTNw1MtH

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








