
चिल्लाई, यात्रियों को 'थप्पड़ मारे', फिर उड़ती फ्लाइट में दरवाजा खोलने लगी महिला!
AajTak
महिला दांतों के इलाज के लिए तुर्की जा रही थी, इसी दौरान वह यात्रियों पर भड़क गई. उसने प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की और यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया.
एक महिला ने यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की. तब वह फ्लाइट ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर से तुर्की के अंतालया शहर जा रही थी. घटना सोमवार की बताई जा रही है. फ्लाइट तब हजारों फीट की ऊंचाई पर थी.
'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश करने वाली महिला का नाम रॉडी कैथरीन बुश (Rowdy Catherine Bush) है. वह ब्रिटेन के ब्रॉडफोर्ड (वेस्ट यॉर्कशायर) की रहने वाली है. आरोप है कि रॉडी कैथरीन बुश केबिन क्रू के सदस्यों से भी भिड़ गई.
अब इस मामले में एयरलाइंस कंपनी Jet2 ने कार्रवाई की है. उसने इस पैसेंजर पर 5 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है. साथ ही एयरलाइंस कंपनी में सफर करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं इस घटना का फुटेज भी वायरल हो रहा है.
Jet2 के मैनेजिंग डायरेक्टर फिल वार्ड ने बताया कि कैथरीन वार्ड का इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है, इस तरह की घटनाएं काफी दुर्लभ होती हैं. लेकिन ये किसी भी तरह से स्वीकार नहीं की जा सकती है, जिससे हमारे कस्टमर और क्रू सदस्य परेशान हों. वहीं जांच में सामने आया है कि कैथरीन तुर्की 'टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट' के लिए जा रही थी. जिसका खर्चा 3 लाख रुपए के करीब था.
क्योंकि बच्चे रो रहे थे, इसलिए महिला को आया गुस्सा डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल ये महिला उस समय आक्रामक हो गई जब फ्लाइट आसमान में थी और अंदर कुछ बच्चों ने रोना शुरू कर दिया. वह फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्रियों पर चिल्लाई और आरोप है कि उसने कुछ पैसेंजर्स को थप्पड़ भी जड़ दिए.
इस महिला की एक दोस्त ने डेलीमेल को बताया कि उसने वीकेंड में पब में इस बात की जानकारी दी थी कि वह दांतों की कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए तुर्की जा रही है, ताकि उसके दांत और सफेद नजर आएं. ये पैसे उसने सेविंग से बचाए थे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










