
चित्रकूटः रेप में असफल रहे युवक ने चबा डाला महिला का कान, पत्थर से भी किए कई वार
AajTak
घटना चित्रकूट के शहर कोतवाली इलाके की है. जहां एक गांव में विधवा महिला के पड़ोस में रहने वाला युवक अशोक पटेल उस महिला को लगभग एक साल से फोन करके परेशान कर रहा था. आरोपी उसकी रिश्तेदारी में आता है. लिहाजा महिला मामले की शिकायत करने से बचती रही. इसी वजह से युवक का मनोबल बढ़ता चला गया.
उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दबंग युवक ने एक विधवा महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. पहले आरोपी युवक ने विधवा के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और जब वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो उसने महिला का एक कान अपने दांतों से काट डाला. आरोपी को इसके बाद भी रहम नहीं आया और उसने एक पत्थर से महिला पर कई वार किए. महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी. जबकि आरोपी फरार हो गया.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











