
चाहते तो हम आसमान हैं, महबूबा और हमारा एजेंडा अलग: फारूक अब्दुल्ला
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती के उस बयान से पल्ला झाड़ लिया है, जिसमें महबूबा ने पाकिस्तान से बात करने की बात कही थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मीटिंग से पहले फारूक अब्दुल्ला ने ये बयान दिया.
जम्मू-कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज नई दिल्ली में बैठक होनी है. इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के दर्जनभर नेता शामिल होंगे. पीएम मोदी के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम अपनी बात प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने रखेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मीटिंग को लेकर कोई एजेंडा नहीं है, हम अपनी बात रखेंगे और पीएम-गृह मंत्री से बात करेंगे, ताकि रियासत में शांति आए. फारूक ने कहा कि हमारे चाहने का सवाल नहीं है, चाहते तो हम आसमान हैं. पहले हम पीएम मोदी से बात करेंगे, बाद में मीडिया से बात करेंगे.महबूबा मुफ्ती के बयान से झाड़ा पल्ला महबूबा मुफ्ती द्वारा दिए गए पाकिस्तान से बातचीत के बयान पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वो उनका एजेंडा है, हम अलग-अलग पार्टी हैं ऐसे में ये उनकी बात है. हालांकि, पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई इस मीटिंग का फारूक अब्दुल्ला ने स्वागत किया, साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने वतन की बात करते हैं और मैं पाकिस्तान वगैरह की बात नहीं करता. बता दें कि गुपकार ग्रुप की मीटिंग के बाद महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया था कि सरकार को जम्मू-कश्मीर के मसले पर हर किसी से बात करनी चाहिए, पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए. महबूबा मुफ्ती के इसी बयान पर काफी विवाद हुआ था, गुरुवार को जम्मू में भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. हालांकि, बुधवार को जब महबूबा मुफ्ती नई दिल्ली आ रही थीं तब उन्होंने साफ कहा कि वह खुले दिल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मीटिंग में शामिल हो रही हैं, ऐसे में कोई तय एजेंडा नहीं है. गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार की ओर से पहली बार जम्मू-कश्मीर को लेकर ऐसी बड़ी राजनीतिक मीटिंग बुलाई गई है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







