
चार लोगों को नया जीवन दे गया 20 साल का साहिल... ऑर्गन ट्रांसप्लांट पर पिता ने कही ये बात
AajTak
कैथल जिले का रहने वाले 20 साल के साहिल ने मरने के बाद अपने कई अंग दान किए. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया था. इस वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साहिल के पिता का कहना है, वह पहले भी दानी स्वभाव का था. हर तीन महीने बाद रक्तदान करता था, ताकि किसी का जीवन बचाया जा सके.
हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाले 20 साल के साहिल ने मरने के बाद अपने कई अंगदान किए. जिसकी वजह से 4 लोगों को जीवनदान मिला. इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. लोगों का कहना है कि साहिल मरा नहीं बल्कि अमर हो गया है. क्योंकि उसके शरीर के अंग अब चारों लोगों में मौजूद हैं. दरअसल, साहिल का कैथल के ढांड रोड पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया था. इस वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने साहिल के शरीर के अंगदान करने का फैसला लिया और साहिल के शरीर के अंगों ने चार लोगों को नया जीवन दिया.
ये भी पढ़ें- ब्रेन डेड हो चुके शख्स ने किया अंगदान, ऑर्गन ट्रांसप्लांट ने बचाई 2 लोगों की जान
'चेन्नई के एक मरीज को दान किया गया साहिल का हार्ट'
साहिल के पिता ने बताया कि साहिल का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद PGI में साहिल का इलाज चला. सिर में चोट लगने की वजह से साहिल का ब्रेन डेड हो गया और उसे बचाया नहीं जा सका. इसके बाद हमने फैसला लिया कि साहिल का अंगदान किया जाए. इससे चार लोगों को नया जीवन मिल गया. साहिल का हार्ट चेन्नई के एक मरीज को दान किया, जिसे तुरंत प्लेन में भेजा गया.
एक किडनी और दो आंख किए गए दान
वहीं, पीजीआई में टर्मिनल रीनल बीमारी से जूझ रहे एक मरीज को एक किडनी ने दूसरा जीवन दिया. इसके अलावा दो कॉर्निया (आंखों का वह पारदर्शी भाग होता है, जिस पर बाहर का प्रकाश पड़ता है और उसका प्रत्यावर्तन होता है) ने दो कॉर्निया रोगियों की दृष्टि मिल गई. इस तरह किसी न किसी रूप में साहिल चार लोगों को जीवनदान दे गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










