
चार राज्यों में कोरोना से पिछले 24 घंटे में नहीं गई किसी की जान, राष्ट्रीय मृत्यु दर में भी गिरावट
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर के बीच राहत की खबर मिल रही है. देश के चार राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत की सूचना नहीं आई है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मृत्युदर में भी कमी आई है.
देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप चरम पर है. पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 राज्यों में सर्वाधिक मामले 71.75% दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,578 नए केस सामने आए हैं, तो वहीं कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41, 971 नए मामले सामने आए हैं. कुल 30.22 करोड़ सैंपल की जांच पूरे देश में की गई है, जबकि दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर 21.64 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मृत्युदर में भी कमी आई है. देश में कुल मरीजों की संख्या 37,36,648 पहुंच गई है. यह कुल मामलों का 16.76 फीसदी है. 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,202 की कमी आई है. वहीं राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह फिलहाल 1.09 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 4,092 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 864 कोरोना संक्रमण से मौत के मामले सामने आए हैं. वहीं कर्नाटक से ये संख्या 482 है. वहीं चार राज्य अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और लक्षद्वीप में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी की भी जान जाने की सूचना नहीं है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










