
चार महीने पहले थामा आतंकवाद का हाथ, अब हुआ खात्मा... कुलगाम में मारे गए दहशतगर्दों की हुई पहचान
AajTak
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दूसरे दिन सुरक्षाबलों ने एक मकान में छिपे आतंकियों को रॉकेट लॉन्चर से उड़ा दिया था. सेना की इस मुंहतोड़ कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए. ये आतंकी पीएएफएफ और टीआरएफ से जुड़े हुए थे.
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन पांचों आतंकियों की पहचान उजागर हुई हैं. बताया जा रहा है कि ये आतंकी पीएएफएफ और टीआरएफ से जुड़े हुए थे.
कुलगाम के सामनू में मारे गए आतंकियों के नाम समीर अहमद शेख, यासील बिलाल भट, दानिश अहमद ठोकर, हंजुल्लाह याकूब शाह और उबेद अहमद पद्दार हैं.
कौन हैं ये आतंकी?
दानिश अहमद ठोकर- ये शोपियां का रहने वाला था,, जो 23 मार्च 2022 से टीआरएफ के लिए काम कर रहा था.
यासिल बिलाल भट- ये कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला था, जो पांच मई 2022 से आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़ा हुआ था.
समीर अहमद शेख- ये जम्मू कश्मीर के शोपियां का रहने वाला था. वह तीन अगस्त 2021 से आतंकी संगठन पीएएफएफ से जुड़ा हुआ था.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










