
चार दिन से HDIL के Share में तूफानी तेजी, कंपनी को खरीदने की दौड़ में गौतम अडानी!
AajTak
HDIL Share: अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है. निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इस गिरावट के बावजूद HDIL Share में 5 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में भारी गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इस गिरावट का रियल एस्टेट (Real Estate) डेवलपर कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (HDIL) के शेयरों पर कोई असर नहीं पड़ा है. शेयर में लगातार चौथे दिन अपर सर्किट लगा है.
दरअसल, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है. निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इस गिरावट के बावजूद HDIL Share में 5 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. खबर है कि इस कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया के तहत अडानी ग्रुप खरीदने की दौड़ में है. हालांकि ये केवल अभी अनुमान है.
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद तेजी
दरअसल मार्च में खबर आई थी कि गौतम अडानी की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज (Adani Properties) समेत कुल आठ कंपनियां HDIL को खरीदने की दौड़ में है. उस समय इस कंपनी में लगातार तीन हफ्ते तक अपर सर्किट (Upper Circuit) लगा था. उसके बाद फिर गिरावट का दौर चला.
मार्च महीने में ही HDIL Share ने 52वीक हाई 9.30 रुपये तक गया था. उसके बाद इस शेयर में लगातार कई दिनों तक गिरावट का सिलसिला जारी रहा. शेयर बाजार में भी गिरावट से इस शेयर का सेंटीमेंट बिगड़ा था. लेकिन अब पिछले चार दिनों से लगातार अपर सर्किट लग रहा है. 19 मई को शेयर 5 फीसदी चढ़कर 6.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
हालांकि पिछले एक महीने में शेयर 13 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. पिछले चार दिनों की तेजी में कंपनी का मार्केट कैप (Market Cap) बढ़कर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










