
चाकू-ड्रम-सीमेंट, नशे की गोली, परिवार और पड़ोसियों को झांसा... पति की हत्या के लिए मुस्कान ने बनाया था फुलप्रूफ प्लान, जानिए क्या-क्या खुलासा हुआ?
AajTak
Meerut Saurabh Murder Case: मुस्कान इतनी शातिर थी कि उसने पति की हत्या से पहले ही परिवार और पड़ोसियों को झांसा देना शुरू कर दिया था. उसने लोगों को बताना चालू कर दिया कि वह अपने पति के साथ बाहर घूमने जा रही है. इसी बहाने उसने घर में ताला लगाकर चोरी-छिपे घटना को अंजाम दे डाला.
यूपी के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पत्नी मुस्कान ने जिस तरीके से प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ को मौत के घाट उतारा उसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया. मुस्कान और उसके प्रेमी ने ना सिर्फ सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या की बल्कि शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के ड्रम में भरकर सीमेंट से जाम कर दिया. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था. मुस्कान ने पुलिस के साथ परिजनों को भी गुमराह करने की कोशिश की थी. लेकिन आखिरकार भंडाफोड़ हो गया. आइए जानते हैं पुलिस की पूछताछ में क्या-क्या खुलासा हुआ...
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर का है, जहां सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी के साथ रहते थे. चूंकि, सौरभ लंदन में एक बेकरी में काम करते थे इसलिए मेरठ आना-जाना कम ही होता था. हाल ही में सौरभ पत्नी व बेटी का जन्मदिन मनाने मेरठ आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा. क्योंकि, मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति के कत्ल का प्लान बना लिया था.
जानकारी के मुताबिक, सौरभ ने साल 2016 में मुस्कान से लव मैरिज की थी. सौरभ का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन सौरभ ने मुस्कान का साथ नहीं छोड़ा. शादी के बाद सौरभ घर से अलग मुस्कान के साथ किराए के मकान में रहने लगा. इस बीच 2019 में मुस्कान की जिंदगी में साहिल की एंट्री में हुई. उधर, सौरभ लंदन में अपनी जॉब में बिजी था. साहिल-मुस्कान पहले साथ पढ़ते थे. बीच में अलग हो गए थे. सालों बाद जब दूसरी बार मिले तो उनके बीच नजदीकी बढ़ गई.
लंदन से लौटा पति, मेरठ में पत्नी ने की निर्मम हत्या
मुस्कान और साहिल के अफेयर के बारे में सौरभ को भनक लग गई थी. वहीं, सौरभ के विदेश में रहने के दौरान मुस्कान और साहिल का रिश्ता और गहरा होता चला गया. साहिल अब मुस्कान से शादी करना चाहता था, लेकिन सौरभ के रहते हुए यह संभव नहीं था. ऐसे में साहिल ने मुस्कान पर दबाव बनाया कि वह सौरभ से छुटकारा पा ले. वहीं, सौरभ तलाक के लिए राजी नहीं था. ऐसे में दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रच डाली.
इस बीच 26 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ आया. 4 मार्च की रात को मुस्कान ने उसे खाने में नशे की गोली दे दी. जब वह बेहोश हो गया तो साहिल को बुलाकर चाकू से उसके सीने पर इतने वार किए सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया. ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया. इससे डेड बॉडी सीमेंट में जम गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घूमने के लिए हिमाचल निकल गए.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







