
चांदी के 15 हजार बर्तन, गोल्ड प्लेटेड कटलरी और शानदार नक्काशी... G-20 के मेहमानों के लिए तैयार किए गए स्पेशल बर्तन
AajTak
दिल्ली में आयोजित होने जा रहे G-20 सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. विदेशी मेहमानों को चांदी और सोने के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा. ये बर्तन अपने आप में बेहद खास हैं. बर्तनों में भारत की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी.
देश की राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मेहमानों के खाने-पीने की व्यवस्था के भी स्पेशल इंतजाम किए गए हैं. होटलों में स्पेशल व्यंजनों के साथ-साथ खास तरह के क्रॉकरी सेट का इंतजाम किया गया है. मेहमानों को चांदी और सोने को तस्तरी में खाना परोसा जाएगा जिसमें भारत की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी.
इन बर्तनों को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, उनकी कंपनी 11 होटलों में बर्तन भिजवा रही है जिसमे आईटीसी ताज भी शामिल है. इससे पहले जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जब भारत आए थे तो उन्हें खाने के साथ-साथ भारतीय क्रॉकरी इतनी पसंद आई थी कि वो उसे अपने साथ लेकर चले गए थे.
आइरिस कंपनी के मालिक राजीव और उनके बेटे ने बताया कि कुल 3 पीढ़ियों से वो बर्तन बनाने का काम कर रहे हैं जिसमें पूरे भारत की झलक नजर आती है. उनका मकसद विदेशी मेहमानों को भारत की एक झलक एक टेबल पर दिखाने का है. उनके बर्तनों में जयपुर, उदयपुर, बनारस से लेकर कर्नाटक को नक्काशी नजर आती है जिसे बनाने में कई दिन लगते हैं. इन बर्तनों की खासियत ये है कि ये पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' थीम के अंतर्गत आते हैं. कुल 15 हजार बर्तनों का ऑर्डर उन्हें मिला था.
#WATCH | Delhi: Delegates of the G20 Summit to be served in silverware and gold utensils pic.twitter.com/1f2Zm0wGTL
'लैब में टेस्ट होते हैं बर्तन'
बर्तनों को बनाने के बाद उसे आर एंड डी लैब में टेस्ट किया जाता है इसके बाद जिस होटल की जैसी मांग होती है उस हिसाब से ही डिजाइन किया जाता है. जैसे महाराजा थाली के हिसाब से 5 से 6 कटोरी, कांटा, चम्मच, नमक और पेपर के लिए अलग से चांदी का डब्बा होगा. ये बर्तन आईटीसी मौर्य में भी इस्तेमाल किए जाते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










