
चांदनी महल में शोएब ही चमके, AAP के अमानतुल्लाह और इमरान भी नहीं तोड़ पाए वर्चस्व
AajTak
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी को दो सीटों का झटका लगा है जबकि एक सीट का कांग्रेस को फायदा मिला. इस उपचुनाव में सभी की निगाहें मुस्लिम बहुल सीट चांदनी महल पर लगी थीं, जहां पर आम आदमी पार्टी की तमाम कोशिश शोएब इकबाल के सामने बेकार रही. शोएब ने फिर साबित कर दिया है कि पुरानी दिल्ली में उनकी ही बादशाहत है?
दिल्ली की सत्ता और सियासत दोनों ही बदल गई, लेकिन शोएब इकबाल का सियासी वर्चस्व बना हुआ है. दिल्ली में सरकारें आईं और चली गईं, पर शोएब इकबाल की सियासत टस से मस नहीं हुई है. दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोहम्मद इमरान को जीत दिलाकर शोएब इकबाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुरानी दिल्ली के इलाके में उन्हीं का दबदबा रहेगा.
दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी 7 सीटें, आम आदमी पार्टी तीन सीटें, कांग्रेस एक सीट और एक सीट अन्य ने जीती है. एमसीडी उपचुनाव में सबसे बड़ी जीत चांदनी महल वार्ड से शोएब इकबाल के कैंडिडेट मोहम्मद इमरान की रही तो सबसे कम वोटों से नारायणा वार्ड में आप को जीत मिली है.
उपचुनाव में बीजेपी को दो सीटों का झटका लगा है जबकि कांग्रेस को एक सीट का फायदा. एक सीट जो अन्य को मिली है, वहां पर पहले आप का कब्जा था. शोएब इकबाल को नाराज करना आप को महंगा पड़ा. इस एक सीट की हार ने बीजेपी पर बढ़त बनाने का बेहतर मौका आप ने गंवा दिया है.
चांदनी महल सीट पर सबसे बड़ी जीत
दिल्ली के मुस्लिम बहुल चांदनी महल वार्ड से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने जीत दर्ज की है. 2022 में यह सीट आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों से जीती थी. पूर्व विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल आप के टिकट पर चुनाव लड़कर 17134 वोट के बड़े अंतर से कांग्रेस को हराया था.
आले मोहम्मद इकबाल को 19191 वोट मिले थे और कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 2065 वोट मिले थे. इस तरह 2022 में दिल्ली की यह सबसे बड़ी जीत रही थी और तीन साल बाद फिर चांदनी महल सीट की जीत सबसे बड़ी बन गई है. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोहम्मद इमरान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के मुदस्सर उस्मान को 4692 वोटों से हराया है. इमरान को 11814 वोट मिले तो मुदस्सर उस्मान को 7122 वोट मिले हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










