
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी... महिला ने दिया बच्ची को जन्म, रेलवे ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल!
AajTak
सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस से रांची आ रही एक महिला ने ट्रेन में बेटी को जन्म दिया. ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राउरकेला से सूरत मालदा स्पेशल ट्रेन को हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया. हटिया स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद महिला यात्री का प्राथमिक उपचार किया गया.
सूरत से आ रही सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद महिला ने ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया. रेलवे प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ट्रेन को हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचाया. रेलवे अस्पताल में महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और यात्रियों ने भी सहयोग दिया. मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं.
जानकारी के अनुसार, सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस से रांची आ रही एक महिला ने ट्रेन में ही बेटी को जन्म दिया. हटिया स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उसे मेडिकल हेल्प दी गई. महिला यात्री का नाम ऊषा देवी है, वह सूरत से रांची आ रही थी. राउरकेला स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ाने के बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.
इसके बाद यात्रियों को इसकी सूचना दी. कुछ देर बाद महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को सूचना दी. रांची रेल मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर रेलवे स्टेशन में महिला यात्री को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, इसी के साथ ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि ट्रेन हटिया स्टेशन से पहले कहीं न रुके.
यह भी पढ़ें: इटावा: बेटे की आस में था, पत्नी ने चौथी बेटी को दिया जन्म, पिता ने नवजात को जमीन पर पटक कर मार डाला
हटिया स्टेशन पर ट्रेन के आने से पहले वहां मेडिकल टीम मौजूद थी, ट्रेन के आते ही महिला यात्री को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया. बेहतर चिकित्सा के लिए मंडल रेल अस्पताल हटिया लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मां और बच्ची सुरक्षित और स्वस्थ हैं. सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन हमेशा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्पर रहता है. महिला यात्री को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए ट्रेन को शीघ्र हटिया पहुंचाया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










