
चलती कार की छत पर बैठकर युवक की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल के बाद एक्शन में पुलिस
AajTak
मुरादाबाद में बीते दिनों एक व्यक्ति का महिंद्रा बोलेरो कार से पंजाबी गाने के साथ गाड़ी के ऊपर चढ़कर स्टंट बाजी करने का वीडियो वायरल हुआ. गाड़ी का नंबर UP 21 CS 7595 है. इस वीडियो की सूचना एक व्यक्ति ने 29 सितंबर को ट्विटर के माध्यम से पुलिस को दी.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक स्टंट बाजी करता नजर आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार की छत पर बैठकर गाने के संग वीडियो बनाया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है.
मुरादाबाद में बीते दिनों एक व्यक्ति का महिंद्रा बोलेरो कार से पंजाबी गाने के साथ गाड़ी के ऊपर चढ़कर स्टंट बाजी करने का वीडियो वायरल हुआ. गाड़ी का नंबर UP 21 CS 7595 है. इस वीडियो की सूचना एक व्यक्ति ने 29 सितंबर को ट्विटर के माध्यम से पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही.
वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर पंजाबी गाने के संग वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है, जिससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना है.
इसी मामले में एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक गाड़ी का नंबर प्राप्त हुआ है, इसमें एक व्यक्ति स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, नंबर के जरिए उसका डिटेल निकालकर कार्रवाई करने जा रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










