
चर्चा में है न्यूयॉर्क का ये 'सीक्रेट' बीच... जहां बिना कपड़ों के समुद्र किनारे घूमते हैं लोग
AajTak
अमेरिका में एक ऐसा 'सीक्रेट' बीच है, जहां कपड़ा पहनना अनिवार्य नहीं है. यहां भीड़ भी कम होती है और लोगों को अपने तरीके से मस्ती करने की पूरी स्वतंत्रता होती है. जानते हैं ये बीच कहां है?
न्यूयॉर्क शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक 'सीक्रेट' बीच इन दिनों चर्चा में है. क्योंकि इसे अमेरिका में तीसरा सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट घोषित किया गया है. जबकि, ये एक अंडररेटेड बीच की श्रेणी भी आता है. यहां स्विमसूट पहनना वैकल्पिक है. यानी लोग यहां बिना कपड़ों के भी समुद्र के किनारे धूम सेंक सकते हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट, के मुताबिक, समुद्र किनारे बिना कपड़ों के घूमने के इच्छुक न्यूयॉर्कवासियों को कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है. ट्रैवल साइट बोटबुकर ने देश के सबसे कम रेटिंग वाले समुद्र तटों की सूची बनाई है. इसमें न्यू जर्सी के सैंडी हुक में स्थित गनीसन बीच अपने विशाल तटों और पानी के उस पार स्थित न्यूयॉर्क शहर के टॉप- टायर व्यू की वजह से तीसरे स्थान पर आया है.
यहां कपड़े पहनना जरूरी नहीं है गनीसन जर्सी का एकमात्र ऐसा समुद्र तट है, जहां कपड़े पहनना अनिवार्य नहीं है. इससे यह प्रकृतिवाद के प्रति विशेष रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बन गया है. गनीसन बीच 70 के दशक से ही बिना कपड़ों के बीच पर आनंद लेने वाले न्यू जर्सीवासियों का पसंदीदा स्थान रहा है.
हालांकि, नेशनल पार्क सर्विस ने समुद्र तट पर घूमने वालों को सलाह दी है कि वे लगाए गए संकेतों पर कड़ी नजर रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सीमा से बाहर प्राकृतिक रूप से यानी बिना कपड़ों के घूमते हुए पकड़े न जाएं. अन्यथा उन पर अव्यवस्थित आचरण का आरोप लगाया जा सकता है.
यहां कम खर्च में बिना परेशानी मना सकते हैं छुट्टी न केवल यह कपड़े पहनने के लिए वैकल्पिक है, बल्कि न्यूयॉर्क वासियों के लिए यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां जाने-आने में ज्यादा समय और परेशानी नहीं होती है. गर्मियों के महीनों में, समुद्र तट पर जाने वाले लोग लोअर मैनहट्टन से एक नौका पर सवार होकर लगभग एक घंटे में सैंडी हुक पहुंच सकते हैं.
इसमें कोई संदेह नहीं कि न्यूयॉर्क में काफी उच्च श्रेणी के समुद्र तट हैं , लेकिन इस मौसम में, हैम्पटन्स में सबसे अधिक डिमांड वाले स्थान पहले से कहीं अधिक महंगे और भीड़भाड़ वाले हो गए हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










