
चर्चा में ये नशा... सूंघते ही 'जॉम्बी' जैसी बॉडी, नमक के दाने जितना भी खा ले तो हो जाए मौत!
AajTak
Green Fentanyl Drug: ग्रीन फेंटेनाइल ड्रग्स इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, अमेरिका में कई लोग इस ड्रग्स की गिरफ्त में हैं और अब मानसिक रुप से बीमार हो रहे हैं.
आपने कई खतरनाक नशों के बारे में सुना होगा, लेकिन इन दिनों ग्रीन फेंटेनाइल नाम का एक ड्रग चर्चा में है. ये खतरनाक बताया जाता है कि अगर नमक के दाने के बराबर यानी सिर्फ 2 मिलीग्राम भी किसी की जान ले सकता है. अमेरिका में इन दिनों इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है और इससे लोग मानसिक रुप से बीमार हो रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये ड्रग कितना खतरनाक है और किस तरह अमेरिका में इसका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है...
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, उनके एक रिपोर्टर ने अमेरिका में उन लोगों से बात की, जो बेघर हैं और नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं. अमेरिका में सबसे ज्यादा न्यू ऑरलियन्स में इसका प्रभाव ज्यादा है और इसे ही इस नशे का उदय माना जाता है. अमेरिका में इसका सेवन करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
कितना खतरनाक है ये ड्रग?
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रीन फेंटेनाइल सामान्य फेंटेनाइल से बीस गुना अधिक शक्तिशाली है और इसकी ओवरडोज काफी ज्यादा खतरनाक हो सकती है. ये नॉर्मल फेंटेनाइल से बीस गुना और हेरोइन जैसे खतरनाक ड्रग से भी 50 गुना ज्यादा पावरफुल है. इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति ग्राम तक है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












