
'चप्पल की बात करते हैं... गंजी-लुंगी पहन कर भी जाती है STF', एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों का अमिताभ यश ने दिया जवाब
AajTak
अमिताभ यश ने कहा, 'एसटीएफ का गठन अपराधियों के खिलाफ किया गया है. एसटीएफ परिस्थितियों के हिसाब के कार्रवाई करती है. जंगल के ऑपरेशन में अलग तरह के वस्त्रों का इस्तेमाल होता है. खुफिया कार्रवाई में एसटीएफ के लोग गंजी और लुंगी पहनकर भी जाते थे.'
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर्स को लेकर एसटीएफ सवालों के घेरे में है. ये सवाल सुल्तानपुर में एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर पर उठ रहे हैं. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर बिना बुलेटप्रूफ जैकेट और चप्पल में किन परिस्थितियों में मुठभेड़ हुई. इसके अलावा मंगेश यादव की जाति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश ने मंगलवार को आजतक से बात की और तमाम सवालों के जवाब दिए.
अमिताभ यश ने कहा, 'एसटीएफ का गठन अपराधियों के खिलाफ किया गया है. एसटीएफ परिस्थितियों के हिसाब के कार्रवाई करती है. जंगल के ऑपरेशन में अलग तरह के वस्त्रों का इस्तेमाल होता है. खुफिया कार्रवाई में एसटीएफ के लोग गंजी और लुंगी पहनकर भी जाते थे.'
'कीचड़ में सन गया था अधिकारी का जूता'
उन्होंने कहा, 'मंगेश यादव के एनकाउंटर में जो फोटोग्राफ पॉइंट आउट की जा रही है, मैंने अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि फोटो सूर्योदय के समय की है. पुलिस मुठभेड़ की घटना रात 3:30 बजे की है. दोनों में लगभग तीन घंटे का अंतर है. अधिकारी ने बताया कि उनका जूता कीचड़ से सन गया था इसलिए उन्होंने गाड़ी में रखी अपनी चप्पलों से उसे बदल लिया. यह कोई मुद्दा नहीं है. अपराधियों के खिलाफ जब कार्रवाई होती है तो जैसा समय होता है उस हिसाब से एसटीएफ तैयारी करती है.'
'अपराधियों की एक ही बिरादरी होती है'
जाति को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा, 'अपराध किसी के भी खिलाफ हो सकता है. दो आरपीएफ के कॉन्सटेबल्स की हत्या हुई थी. उनका नाम जावेद खान और प्रमोद कुमार था. एसटीएफ ने इस अपराध को वर्कआउट किया और वर्कआउट करने से पहले यह बिल्कुल नहीं देखा गया कि मृतक कॉन्सटेबल किस बिरादरी के हैं. वर्दी की एक ही बिरादरी होती है, अपराधियों की भी एक ही बिरादरी होती है, वो सिर्फ अपराधी होते हैं.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










