
चन्नी की ताजपोशी से खत्म नहीं हुई पंजाब कांग्रेस की सिर फुटव्वल, जाखड़ ने हरीश रावत के बयान पर जताई नाराजगी
AajTak
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बयान पर बवाल मच गया है. हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में चुनाव लड़ने की बात कही थी, जिसपर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि ऐसे बयान से मुख्यमंत्री की ताकत कमजोर होती है.
पंजाब में जारी कांग्रेस का दंगल अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बयान पर बवाल मच गया है. हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में चुनाव लड़ने की बात कही थी, जिसपर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि ऐसे बयान से मुख्यमंत्री की ताकत कमजोर होती है. कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर हरीश रावत के बयान पर आपत्ति जताई. सुनील जाखड़ ने लिखा कि चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ वाले दिन हरीश रावत द्वारा दिया गया बयान हैरान करने वाला है. ये मुख्यमंत्री की ताकत को कमजोर करता है और साथ ही ये किसी के चयन पर सवाल खड़ा करता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










