
चंबा में सड़क हादसा: रावी नदी में समाई कार, इंटर्न डॉक्टर की मौत, एक छात्रा लापता
AajTak
चंबा में एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में गिर गई. इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक इंटर्न छात्रा लापता है और दो अन्य छात्र भी हो गए हैं.
हिमाचल के चंबा जिले में चंबा-पठानकोट एनएच हाईवे-3 पर परेल घार के पास एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में समा गई. इस हादसे में चंबा मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक इंटर्न छात्रा नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई. हादसे में दो अन्य इंटर्न्स घायल हुए हैं.
पुलिस के अनुसार, ये हादसा शनिवार देर रात हुआ, जब चार इंटर्न्स को ले जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार तेज गति में थी और चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.
लापता छात्रा की तलाश जारी
मृतक इंटर्न डॉक्टर की पहचान मेडिकल कॉलेज चंबा के एक छात्र के रूप में हुई है, जबकि लापता छात्रा की तलाश में बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं. रावी नदी के तेज बहाव के कारण खोज कार्य में काफी चुनौतियां आ रही हैं. घायल हुए दो अन्य इंटर्न्स को तत्काल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सड़क की स्थिति व हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है. चंबा-पठानकोट एनएच पर अक्सर हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसके लिए सड़क की खराब स्थिति और खतरनाक मोड़ों को जिम्मेदार ठहराया जाता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







