
चंबा-मंडी से मनाली तक कुदरत का कहर, कहीं रस्सी तो कहीं हेलीकॉप्टर से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें Video
AajTak
हिमाचल में कुदरती प्रहार से जमकर आफत आई है. मंडी, चंबा और मनाली में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमानी आफत से तत्काल राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
हिमाचल प्रदेश में आसमानी तबाही मची है. जगह-जगह सैलाब के कहर में लोग फंसे हैं. कहीं रस्सी के सहारे रेस्क्यू चल रहा तो कहीं बोट और कहीं हेलिकॉप्टर से राहत और बचाव का काम जारी है. मंडी-चंबा से मनाली तक, हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर लोग मूसलाधार मुसीबत से परेशान हैं. जलप्रहार के बीच हाथ पकड़कर लोगों को बाहर निकालने की तस्वीर हिमाचल के कांगड़ा की है. जहां पॉंग डैम से छोड़े गए पानी में ये सभी फंस गए थे.
हिमाचल में लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हैं. ऐसे में जगह-जगह रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें सामने आ रही हैं. एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन ने 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. जिनमें दो पुरुष, सात महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं. इलाके में NDRF की टीम बाढ़ के प्रहार के बीच लोगों की मदद में जुटी है.
चंबा के भरमौर में चल रही मणिमहेश यात्रा लगातार बारिश से इस बार खतरनाक हो गई है.बारिश और लैंडस्लाइड से सड़कें तहस-नहस हैं. चंबा से भरमौर तक 62 किलोमीटर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है. यहां पहाड़ों पर तबाही के निशान की ये तस्वीरें बता रही हैं कि हालात कितने भयावह हैं.
मणिमहेश यात्रा के दौरान बादल फटने के बाद सैलाब ने जो तबाही मचाई वो रूह कंपा देने वाली है. सैलाब का प्रवाह इतना तेज था कि आस-पास लगे टेंट धीरे-धीरे पानी में समाने लगे. बताया जा रहा है कि कई लोग मणिमहेश के गौरीकुंड, सुन्दरासी,हडसर और भरमौर में फंसे हैं. हालात ये हैं कि लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ लांघ कर चंबा तक पहुंच रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










