
चंपई सरकार के सपोर्ट में 47, विरोध में 29 विधायक... पढ़ें- झारखंड में JMM का किन 3 पार्टियों ने किया समर्थन
AajTak
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. 47 विधायकों ने उन्हें अपना समर्थन दिया. कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भी इसमें शामिल हैं. वहीं विपक्षी खेमे में 29 विधायकों का वोट पड़ा. सीएम चंपई सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश करने के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. गठबंधन दलों के 47 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया. वहीं विपक्ष को 29 वोट मिले. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. फ्लोर टेस्ट के नतीजे का ऐलान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया. चंपई सोरेन की जीत के बाद विधानसभा में सीएम के समर्थन नारेबाजी हुई. इसके बाद विधानसभा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया और अगली बैठक मंगलवार को होगी.
81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 विधायकों का है. आज यानी सोमवार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम चंपई सोरेन ने बता दिया था कि उनके पास 47 विधायकों का समर्थन है. उन्होंने दावा किया था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक विधायकों का आंकड़ा 50 तक भी पहुंच सकता है. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था.
चंपई सोरेन को किन दलों ने दिया समर्थन?
हेमंत सोरेन को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने समर्थन किया. वहीं चंपई सरकार को सीपीआईएमएल के विधायकों ने भी अपना समर्थन दिया है. राज्य विधानसभा में बीजेपी के 26 विधायक हैं और एजेएसयू पार्टी के भी तीन विधायक भी विपक्षी खेमे में शामिल हैं.
विधानसभा में क्या बोले चंपई सोरेन?
सीएम चंपई सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोला और गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि फर्जी मामलों में उन्हें अरेस्ट किया गया है. उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है. उन्होंने विश्वास प्रस्ताव पेश करने से पहले आरोप लगाया, "हेमंत सोरेन को फंसाने के लिए बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है." उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की नई सरकार हेमंत सोरेन एडमिनिस्ट्रेशन की ही "पार्ट टू" है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










