
चंद्रयान-3 के नायक और इसरो चीफ एस सोमनाथ को फ्लाइट में मिला ग्रैंड वेलकम, VIDEO जीत लेगा दिल
AajTak
इसरो चीफ एस सोमनाथ चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से ही सुर्खियों में हैं. वो जब इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे तो उन्हें अपने बीच देखकर यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इंडिगो की एयरहोस्टेस ने खास अंदाज में उनका स्वागत किया जिसका वीडियो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ इन दिनों सुर्खियों में है. वो भी जहां भी जा रहे हैं लोग उनके सम्मान में तालियां बजाते हैं और उनका स्वागत करते हैं. इसी क्रम में जब गुरुवार को एस सोमनाथ इंडिगो की एक फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे तो फ्लाइट में उनकी मौजूदगी देखकर ना सिर्फ यात्रा कर रहे अन्य लोग बल्कि एयरलाइंस क्रू भी एक्साइटेड हो गए.
इंडिगो एयरलाइंस की एक एयरहोस्टेस ने यात्रियों को फ्लाइट में इसरो चीफ के होने की सूचना दी तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा विमान गूंज उठा. इंडिगो की एयरहोस्टेस ने एनाउंस किया, 'देश के राष्ट्रीय नायकों का हमारी फ्लाइट में होना हमेशा गर्व की बात होती है. आज हमारी फ्लाइट में इसरो के चीफ एस सोमनाथ यात्रा कर रहे है, हम उनकी मौजूदगी से बेहद खुश हैं और उनका स्वागत करते हैं. मिस्टर एस सोमनाथ आपका हमारी फ्लाइट में होना हमें गौरवान्वित कर रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
एयरहोस्टेस के इस एनाउंसमेंट के बाद एक अन्य केबिन क्रू ने उन्हें खास तोहफा दिया. इस दौरान एस सोमनाथ को अपने पास देखकर लोग बेहद खुश नजर आ रहे थे. एस सोमनाथ ने मुस्कुरा कर सभी यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया.
यहां देखिए वीडियो
चांद की सतह पर काम कर रहा प्रज्ञान
बता दें कि 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया था. देश के वैज्ञानिकों ने वो कारनाम कर दिखाया जो दुनिया में अमेरिका, चीन, ब्रिटेन जैसे बड़े बड़े देश भी नहीं कर पाए हैं. दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहले देश बन गया है. इसमें इसरो चीफ एस सोमनाथ की अहम भूमिका मानी जा रही है. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद अब रोवर प्रज्ञान दक्षिणी ध्रुव से चांद की तस्वीरें भेजने लगा है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












