
चंडीगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात, बेटे ने अपनी ही मां पर किया चाकू से हमला, मौत
AajTak
चंडीगढ़ में एक बेटे ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. शुरुआती जांच में विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में आज सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा रात को कहीं बाहर से घर लौटा था और आज सुबह उसने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है जो घटनास्थल से सबूत इकट्ठे कर रही है.
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ये पता चला है कि आरोपी बेटा और मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिसके बाद ये जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि, हत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके. साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी रात को कहां से लौटा था और हत्या के पीछे उसका मकसद क्या था.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









