
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भारी भूस्खलन, आवाजाही थमी… सामने आया घटना का वीडियो
AajTak
लगातार हो रही बारिश से हिमाचल के बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भारी भूस्खलन हुआ है. यहां पहाड़ से गिरे मलबे का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरते दिख रहे हैं. हादसे के बाद हाइवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है.
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर सामने आ रही है. यहां बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर अंतिम अटल के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया. इस लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं. हादसे के बाद हाइवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है.
जानकारी के अनुसार, थापना के पास भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है, जबकि बागछाल पुल के नजदीक भी भारी लैंडस्लाइड हुआ है. अचानक हुए इन घटनाक्रमों से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत अपनी टीम और जेसीबी मशीनें मौके पर भेज दी हैं. सड़क से मलबा हटाने का प्रयास जारी है और यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है.
यहां देखें Video
बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. इसका असर चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर साफ देखने को मिल रहा है. जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कई हिस्सों में भूस्खलन से रुकावट पैदा हो गई है. इससे न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु भी परेशान हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चमोली में THDC की निर्माणाधीन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट साइट पर भारी लैंडस्लाइड,12 मजदूर घायल

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






