
चंडीगढ़ के ताज होटल से रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले पांच हिरासत में, भोपाल से चार गिरफ्तार
AajTak
क्राइम ब्रांच के लोग सादी वर्दी में वहां पहुंचे और चार युवकों को पकड़ लिया. जब युवकों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से चार रेमडेसिविर इन्जेक्शन और 24 हजार रुपये नकद मिले. जब युवकों से रेमडेसिविर इन्जेक्शन से जुड़े दस्तावेज मांगे गये तो उनके पास कोई बिल या डिलीवरी आर्डर नहीं मिला.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो ऊंची कीमत पर मरीज के परिजनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचकर मोटा माल कमाते थे. मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमे से एक आरोपी डॉक्टर है. दरअसल, भोपाल क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि शाहजहानाबाद इस्लामी गेट के पास कुछ युवक कोरोना के इलाज में काम आने वाले किसी इंजेक्शन को ऊंची कीमत पर ब्लैक में बेचने के लिए खड़े हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और बताई गई जगह पर मुआयना किया तो वहां 4 लड़के खड़े मिले.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










