
घोसी उपचुनाव: योगी-मोदी के गढ़ में एक चुनाव का नतीजा तय करेगा इन 5 सवालों के जवाब
AajTak
पूर्वांचल मतलब मोदी और योगी का गढ़. बीजपी को केंद्र या राज्य की सत्ता में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है यह इलाका. पर इसी पूर्वांचल में मऊ-गाजीपुर-आजमगढ जिले हैं जो बीजेपी के लिए रेगिस्तान की तरह हैं. यहां कमल खिलाने की हर कोशिश नाकाम होती रही है. घोसी उपचुनाव इस बार बहुत कुछ तय करने वाला है.
उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है. पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से घनघोर कनवेसिंग हो रही है. बीजेपी की ओर से स्वयं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने करीब 2 दर्जन मंत्रियों के साथ लगातार घोसी में नजर बनाए हुए हैं. समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाल रखा है. मंगलवार को अखिलेश घोसी में रैली कर रहे थे तो शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को करनी है. आमतौर पर उपचुनावों में अखिलेश यादव खुद को प्रचार से दूर रखते थे. लेकिन इस बार उनके एक्टिव होने से यह उप चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है.
दूसरी बात ये है कि यह सीट गोरखपुर और बनारस को जोड़ने वाले हाइवे पर स्थित है. गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ का होम डिस्ट्रिक्ट है तो बनारस पीएम नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है. घोसी सीट मऊ जिले में स्थित है जो गोरखपुर का पड़ोसी जिला है. वाराणसी भी यहां से ज्यादा दूर नहीं है. इसके बावजूद इस इलाके और आसपास के जिलों में बीजेपी सफलता के लिए तरस जाती रही है. घोसी चुनावों में जीत हार से केवल सपा और भाजपा या इंडिया बनाम एनडीए का ही भविष्य नहीं जुड़ा है बल्कि यहां के चुनाव परिणाम और कई संदेश छोड़ने वाला है.
इंडिया का भविष्य तय करेगा यह चुनाव
घोसी में बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान हैं जो पिछली बार सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे. उनके मुकाबले में समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. पर यह चुनाव अब न व्यक्तिगत रहा और न ही पार्टियों का. दरअसल समाजवादी पार्टी के पक्ष में कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत समूचा विपक्ष खड़ा हो गया है तो बीजेपी के पक्ष में एनडीए के दल रात दिन लगे हुए हैं. इस तरह यह चुनाव इंडिया बनाम एनडीए का लिटमस टेस्ट भी साबित होने वाला है.
अगर यह उपचुनाव समाजवादी पार्टी जीतती है तो इसे इंडिया की जीत माना जाएगा. इसी तरह समाजवादी पार्टी अगर यह चुनाव हारती है तो भविष्य में होने वाले गठबंधनों को लेकर पार्टी सावधान हो जाएगी. अखिलेश यादव घोसी की जनसभाओं में यह बताना नहीं भूलते कि हम इंडिया एलायंस से हैं. मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो दल कभी हमारे खिलाफ थे, आज वो सभी दल हमारा समर्थन दे रहे हैं. ये बड़ी लड़ाई है. ये बड़ा फैसला होगा. जो देश की राजनीति में भी बदलाव लाएगा. जब से हम एक हुए हैं ये घबरा गए है INDIA ALLIANCE से.
इंडिया गठबंधन के 26 दलों में से एक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को कांग्रेस और वामपंदी दलों ने सपोर्ट किया है. इसके साथ ही अपना दल ( कमेरावादी) और आरएलडी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह लग जाएं.खुद अखिलेश यादव अपने चाचाओं राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव आदि के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. दूसरी ओर बीजेपी के लिए एनडीए के घटक दल सुभासपा, निषाद पार्टी , अपना दल के लोग लगातार क्षेत्र में जमे हुए हैं. 8 सितंबर को परिणाम चाहे जो हो एनडीए और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा. एनडीए की जीत से सुभासपा , अपना दल और निषाद पार्टी जैसे पार्टियों का डिमांड बढ़ जाएगी. दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की अगर जीत होती है तो कई और दलों की एंट्री संभावित हो जाएगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








