
घोसी उपचुनाव में हार के बाद BJP ने बदली रणनीति, OBC वोट के लिए बनाया ये 'माइक्रो प्लान'
AajTak
घोसी उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी अलर्ट मोड में आ गई है. बीजेपी ने यूपी की सभी 80 सीटें जीतने के लिए अब नए सिरे से रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है. बीजेपी ने ओबीसी मतदाताओं को अपने साथ जोड़े रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के सुधाकर सिंह ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दारा सिंह चौहान को 42759 वोट से शिकस्त दे दी. घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार के लिए कोई सवर्ण वोट बैंक का छिटकना वजह बता रहा है तो कोई पिछड़ा वोट बैंक में सेंध. कोई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उम्मीदवार न होने की वजह से दलित वोट के सपा के साथ चले जाने को हार का कारण बता रहा है.
अटकलों और कयासों के बीच बीजेपी ने 2024 चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है. पार्टी की कोशिश ओबीसी मतदाताओं को साधने की है. बीजेपी इसके लिए ओबीसी महाकुंभ के आयोजन से लेकर बाइक रैली और सोशल मीडिया पर अभियान शुरू करने की तैयारी में है. एक दिन पहले बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में ये फैसला लिया गया.
ये भी पढ़ें- शिवपाल या राजभर... पूर्वांचल का 'चाणक्य' कौन? घोसी उपचुनाव नतीजे के बाद चर्चा तेज
बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के यूपी अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आजतक से बात करते हुए कहा कि हम सोशल मीडिया वॉलंटियर्स तैयार करने जा रहे हैं. ये सोशल मीडिया वॉलंटियर्स ओबीसी वर्ग के युवाओं तक बीजेपी की नीतियों, सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी पहुंचाएंगे. बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तैयारी हर जिले में 20 हजार युवाओं की टीम तैयार करने की है.
बीजेपी ने 2024 के चुनाव में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. मिशन 80 को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बीजेपी की रणनीति ये है कि सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जाए. इसके लिए बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा हर जिले में ट्रेनिंग सेशन, वर्कशॉप आयोजित करेगा.
ओबीसी को जोड़ने के लिए क्या है माइक्रो प्लान

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









