
घुटनों तक बर्फ, लगातार Snowfall... माणा एवलांच में करीब 9 घंटे से फंसे हैं 47 मजदूर, रेस्क्यू में आ रहीं ये दिक्कतें
AajTak
हादसे के बाद सामने आए वीडियो और फोटो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि घटनास्थल पर घुटने तक बर्फ है और वहां लगातार Snowfall हो रहा है. हिमस्खलन शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ था. बताया जा रहा है कि ये एवलांच माणा और माणा Pass के बीच हुआ. जब मजदूर सेना के मूवमेंट के लिए बर्फ हटाने का काम कर रहे थे. तभी अचानक आए एवलांच ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
उत्तराखंड के चमोली जिले के बद्रीनाथ क्षेत्र में शुक्रवार को भारी हिमस्खलन (एवलांच) हुआ, इस एवलांच ने भारत-तिब्बत बॉर्डर के पास माणा गांव में स्थित बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कैंप को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 47 मजदूर अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं. घटना के समय कुल 57 मजदूर कैंप में मौजूद थे, जिनमें से अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. सभी को पास के माणा गांव स्थित सेना कैंप में ले जाया गया है. राहत और बचाव दल से मिली जानकारी के मुताबिक बचाए गए 16 में से 4 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है.
हादसे के बाद सामने आए वीडियो और फोटो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि घटनास्थल पर घुटने तक बर्फ है और वहां लगातार Snowfall हो रहा है. हिमस्खलन शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ था. बताया जा रहा है कि ये एवलांच माणा और माणा Pass के बीच हुआ. जब मजदूर सेना के मूवमेंट के लिए बर्फ हटाने का काम कर रहे थे. तभी अचानक आए एवलांच ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बचाव अभियान जारी है. खराब मौसम, भारी बर्फबारी और दुर्गम इलाके के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल किसी भी मजदूर की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बर्फबारी होने के कारण वहां स्थिति बेहद कठिन है. बचाव कार्य में 65 लोगों की टीम लगी हुई है. अब तक 10 लोगों को बचाया जा चुका है, फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है. हमने सेना के हेलीकॉप्टर की मांग की है. बचाए गए लोगों को माना स्थित आईटीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मुख्यमंत्री ने दिए हरसंभव मदद के निर्देश
चमोली हिमस्खलन बचाव अभियान पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है. खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग नहीं किया जा सकता है. हम मजदूरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम और गृह मंत्री के कार्यालय हमारे संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू के लिए ITBP, SDRF और अन्य एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन टीम और पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
NDRF और SDRF की टीमें तैनात

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










