
घुटने भर पानी, एक हाथ से सहारा, दूसरी तरफ छाता... लखनऊ कमिश्नर IAS रोशन जैकब का वीडियो वायरल
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है. इस वजह से कई इलाकों में पानी भर आया है. इस बीच लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने शुक्रवार सुबह शहर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया. खुद पानी में घुसकर आईएएस अफसर रोशन जैकब उन इलाकों में पहुंचीं, जहां पर पानी भरा हुआ है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है. इस वजह से कई इलाकों में पानी भर आया है, जबकि शहर के दिलकुशा इलाके में एक मकान गिरने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. बारिश की वजह से लखनऊ के कई इलाकों में पानी भर गया है. इस वजह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज और कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इस बीच लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने शुक्रवार सुबह शहर में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया. खुद पानी में घुसकर आईएएस अफसर रोशन जैकब उन इलाकों में पहुंचीं, जहां पर पानी भरा हुआ है. इसमें जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी आदि शामिल है. कमिश्नर रोशन जैकब ने अधिकारियों को जलजमाव की समस्या को निजात दिलाने का आदेश दिया.
यहां देखिए कमिश्नर के दौरे का वीडियो-
इस बीच लखनऊ में भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है. लखनऊ जिला प्रशासन ने सभी लोगों पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है. साथ ही पुराने जर्जर भवनों से सावधान रहने और अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है. भीड़भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और खुले सीवर, बिजली के तार व खम्भों से दूर रहने को कहा गया है.
लखनऊ में 9 तो उन्नाव में 3 लोगों की मौत
बारिश की वजह से लखनऊ में आज दर्दनाक हादसा हुआ. लखनऊ के दिलकुशा इलाके में भारी बारिश से दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत की खबर है. छत गिरने की घटना उन्नाव के कांठा इलाके में भी हुई है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. लखनऊ में दीवार हादसे पर सीएम योगी ने संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









