
घुटनातोड़ राजनीतिः दिग्विजय सिंह आ रहे हैं रामधुन गाने, BJP विधायक ने भगवा रंग में रंग दिया दफ्तर
AajTak
रामधुन की बात को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह का स्वागत करने की बात कही और इसी के लिए दफ्तर तैयार किया गया है. दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने की व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक ने अपने पूरे कार्यालय परिसर में भगवा रंग के झंडे, श्रीराम स्वागत द्वार और 1000 से अधिक लोगों के बैठकर रामधुन करने की व्यवस्था की है.
भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का दफ्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए तैयार है. यहां खास साज-सज्जा देखने को मिली. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे, और वहां पर रामधुन करेंगे. रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह कांग्रेस नेताओं के घुटने तोड़ने की बात कर रहे हैं. इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने रामधुन की बात कही थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










