
'घाटी में कश्मीरी पंडितों की मौजूदगी नहीं चाहते अलगाववादी', राकेश पंडिता की हत्या पर बोले परिजन
AajTak
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बीजेपी नेता राकेश पंडित को आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. राकेश पंडित के मामा राधा कृष्ण रैना ने कहा कि अलगाववादी मानसिकता वाले लोग घाटी में कश्मीरी पंडितों की मौजूदगी नहीं चाहते.
दक्षिणी कश्मीर के त्राल में बीते 24 घंटों के दौरान दो आतंकी वारदातें हुई. बुधवार शाम को आतंकियों ने त्राल के बीजेपी काउंसलर राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या की, जबकि त्राल के एसओजी कैंप में पुलिस से हथियार छीन कर पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आतंकी के सहयोगी को भी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के त्राल में बीजेपी नेता राकेश पंडिता को आतंकियों ने गोली मार दी. हादसे के तुरंत बाद राकेश को पास के एक निजी अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से ही पुलिस एक्शन में आ गई है. आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










