
'घसीटकर ले गए 3 लड़के, फिर मारकर लटका दिया...', लखीमपुर कांड की कहानी जानिए दोनों लड़कियों की मां की जुबानी
AajTak
Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी में दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद उनकी मां ने तीन युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. महिला ने कहा- तीन लड़के आए और उसकी दोनों बेटियों को घसीट कर ले गए और फिर उनका शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गांव के बाहर पेड़ से 2 दलित बहनों की लटकती हुई लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि बुधवार दोपहर 3 युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए और फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए.
यह घटना निघासन थाना इलाके के तमोलीन गांव की है. शव मिलने के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इस दौरान एसपी संजीव सुमन से भी भीड़ की बहस भी हो गई.
एक हिरासत में :
इस मामले में पुलिस ने आरोपी छोटू को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके तीन साथियों की और तलाश है. मृतक लड़कियों ने की मां ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी पड़ोसी गांव लालपुर के रहने वाले हैं.
एसपी से लोगों की हुई बहस
निघासन चौक को सैकड़ों लोगों ने जाम कर दिया, जिसके बाद जिले के एसपी संजीव सुमन भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे. आक्रोशित भीड़ को उन्होंने कह दिया, 'नेतागिरी मत करो'. जिसके बाद लोग और भड़क उठे. इस दौरान लोगों से उनकी बहसबाजी भी हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने भीड़ के बीच से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












