
'घर, व्यवसाय, संपत्ति सब पीछे छूटा...अंधकार में भविष्य', मुश्किल में क्यों हैं पाकिस्तान में बसे 17 लाख अफगान शरणार्थी?
AajTak
हजारों अफगानी, मुख्य रूप से वे जो 1978 में सोवियत संघ के आक्रमण के बाद शरणार्थी के रूप में पाकिस्तान आए थे, उन्होंने दशकों से यहां के सभी प्रमुख शहरों में व्यापार और काम किया है. सिंध प्रांत में कराची और बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा शहर उनके प्रमुख केंद्र हैं.
पाकिस्तान ने अपने यहां रह रहे अफगानिस्तानी शरणार्थियों को 31 दिसंबर तक देश से चले जाने का फरमान सुनाया है. तकरीबन 17 लाख अफगानी पाकिस्तान में रह रहे थे और पिछले दो महीनों में लगभग 4 लाख अफगान शरणार्थी अफगानिस्तान निर्वासित किए गए हैं. बलूचिस्तान प्रांत के सूचना मंत्री जान अचकजई ने यह जानकारी दी. उधर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने भी अपने यहां रह रहे हजारों अफगानी लोगों को उनके देश भेजने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ऐसे ही कुछ अफगान शरणार्थियों से बातचीत की है. हाजी मुबारक शिनवारी 1982 में अपने पांच बेटों और दो भाइयों के साथ पाकिस्तान आए थे. उन्होंने कड़ी मेहनत से कपड़े, ट्रांसपोर्ट और लोन प्रोवाइडर सर्विस का व्यवसाय खड़ा किया. वह अब कराची के बाहरी इलाके अल-आसिफ स्क्वायर में कई संपत्तियों के मालिक हैं. शिनवारी ने कहा, 'हम इतने सालों से यहां बिना दस्तावेजों के रह रहे हैं और स्थानीय लोगों की मदद से अपना कारोबार स्थापित किया है.'
अल-आसिफ स्क्वायर अफगान शरणार्थियों का सबसे बड़ा केंद्र
हाजी मुबारक शिनवारी अकेले नहीं हैं. कराची शहर के उत्तर में बमुश्किल कुछ किलोमीटर की दूरी पर अल-आसिफ स्क्वायर है, जो अपनी विशाल अफगान आबादी के लिए जाना जाता है. पास ही अफगानी मजदूरों और छोटे व्यवसाय मालिकों की दो बड़ी बस्तियां हैं. अल-आसिफ स्क्वायर और इन बस्तियों का दौरा करने से यह आभास होता है कि आप मिनी काबुल में हैं, जहां अफगानी लोग अपनी कई दुकानों और विभिन्न रेस्तरांओं में अफगानी व्यंजन पेश करते हैं.
हजारों अफगानी, मुख्य रूप से वे जो 1978 में सोवियत संघ के आक्रमण के बाद शरणार्थी के रूप में पाकिस्तान आए थे, उन्होंने दशकों से यहां के सभी प्रमुख शहरों में व्यापार और काम किया है. सिंध प्रांत में कराची और बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा शहर उनके प्रमुख केंद्र हैं. कराची में अफगान वाणिज्य दूतावास के कानूनी सलाहकार सादिक उल्लाह काकर ने बताया कि पाकिस्तान में अधिकांश अफगान शरणार्थी निम्न मध्यम वर्ग के हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









