
'घर में रहना है तो किराया दो,' मां ने 6, 8 और 9 साल के बच्चों को सुनाया फरमान
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब किस्सा वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने छोटे-छोटे बच्चों से घर पर रहने का रेंट लेती है. आमतौर पर घर अपना होता है. मां-बाप बच्चों से किराया नहीं लेते, खास तौर पर तब जब बच्चों की उम्र 6, 8 और 9 साल की है. ये मामला अमेरिका का है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब किस्सा वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने छोटे-छोटे बच्चों से घर पर रहने का रेंट लेती है. आमतौर पर घर अपना होता है. मां-बाप बच्चों से किराया नहीं लेते, खास तौर पर तब जब बच्चों की उम्र 6, 8 और 9 साल की है. ये मामला अमेरिका का है. जहां समांथा बर्ड नाम की एक महिला अपने 6, 8 और 9 साल के बच्चों से घर में रहने का किराया लेती हैं.
अंग्रेजी वेबसाइट 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, समांथा बर्ड ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह अपने छोटे बच्चों से भी किराया वसूलती हैं. हैरानी की बात यह है कि इन बच्चों को हर महीने 6 डॉलर देना पड़ता है, जिसमें 1 डॉलर घर का किराया, 1 डॉलर ग्रोसरी, और 1 डॉलर यूटिलिटी के लिए होता है. बाकी के 3 डॉलर बच्चों के खुद के खर्च के लिए होते हैं.
बता दें, अमेरिका में बच्चों के लिए सरकारी सहायता राशि भी दी जाती है, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए होती है.
ताकि बचपन में बच्चे मनी मैनेजमेंट सीखें
सामांथा बर्ड के मुताबिक, वह यह इसलिए करती हैं ताकि बच्चों को पैसे की अहमियत का अंदाजा हो सके. वे यह सीख सकें कि कितना पैसा खर्च करना है और कितना बचाना है, जिससे वे आगे चलकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें और समझ जाएं कि इस दुनिया में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता.
इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या इस उम्र के बच्चों से ऐसी जिम्मेदारियां लेना सही है. समांथा का ये अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










