
'घर में न घुसने नही देंगे', महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी करने पर फरमान के परिजन नाखुश
ABP News
UP News: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान से शादी कर ली है, फरमान के इस फैसले पर फरमान के परिजन नाखुश है. उन्होंने फरमान को घर में न घुसने देने की बात कही है.
महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर से चर्चाओं में है, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी करके जीवन के नए सफर की शुरुआत की. मोनालिसा ने बागपत के रहने वाले मुस्लिम युवक फरमान के साथ शादी की है. मुस्लिम युवक फरमान मोनालिसा का प्रेमी बताया जा रहा है, मोनालिसा और फरमान दोनों ही इस शादी से बेहद खुश हैं. वहीं फरमान के परिवार वाले फरमान के इस कदम से नाखुश हैं. उन्होंने फरमान को घर में नही घुसने देने की बात कही है.
आपको बता दें कि फरमान यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है, जिसने पलड़ी गांव के जनता इंटर कॉलीज से इंटर की पढ़ाई की थी. फरमान ने जनता वैदिक डिग्री कॉलीज से ग्रेजुशन किया था, जिसके बाद वह दिल्ली चला गया था और फिल्मों में काम करने लगा था.
फरमान ने केरल में मोनालिसा के साथ मणिपुर फाइल्स फिल्म में किया था, इसी दौरान दोनों के प्यार पनप गया. मोनालिसा ने फरमान का इश्क परवान चढ़ा और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला करते हुए शादी कर ली. मोनालिसा और मुस्लिम युवक फरमान ने बुधवार को शादी कर ली. फरमान और मोनालिसा की शादी की खबरों पर सोशल मीडिया यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान से बुधवार 11 मार्च को शादी करके के नए जीवन की शुरुआत की है. मोनालिसा के इस फैसले पर विजय भोसले जो कि मोनालिसा के बड़े पापा है, वे बताते हैं कि, उनको मालूम नहीं था कि ये मुसलमान हैं क्या हैं?













