
घर में घुसा हाथी, चावल उठाए और चुपचाप चला गया! वीडियो वायरल
AajTak
तमिलनाडु के कोयंबटूर में शनिवार रात का एक घटना लोगों को दहशत में डाल गई. जब एक जंगली हाथी अचानक एक घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा. यह घटना थेरकुपालयम इलाके की है, जहां हाथी के घर के पास आने से स्थानीय लोग सहम गए. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ.
कहते हैं, इंसान अपने विकास के नाम पर हदों को लांघता जा रहा है. जंगलों को काटकर नई बस्तियां बसाई जा रही हैं, जिससे जानवरों का प्राकृतिक आवास खत्म हो रहा है. इंसान तो अक्सर जानवरों के इलाके में घुसपैठ कर ही लेता है, लेकिन सोचिए, अगर कोई जंगली जानवर इंसानों के इलाके में आ धमके, तो क्या होगा? ऐसी ही एक घटना हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर में देखने को मिली, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
तमिलनाडु के कोयंबटूर में शनिवार रात का एक घटना लोगों को दहशत में डाल गई. जब एक जंगली हाथी अचानक एक घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा. यह घटना थेरकुपालयम इलाके की है, जहां हाथी के घर के पास आने से स्थानीय लोग सहम गए. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
खाना बना रहे थे मजदूर, अचानक आया जंगली मेहमान
हाथी के इस अजीबोगरीब व्यवहार का सामना एक घर में रह रहे चार प्रवासी मजदूरों ने किया. ये लोग घर के अंदर खाना बना रहे थे, तभी उन्हें बाहर हाथी की हरकतें दिखाई दीं. अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मजदूरों ने तुरंत गैस चूल्हा बंद कर दिया और शांत रहकर हालात का सामना किया.
देखें वायरल वीडियो
हाथी ने सूंड से टटोला गैस सिलेंडर हाथी ने घर के आसपास सूंड से कई चीजों को छूना शुरू किया. उसकी सूंड गैस सिलेंडर तक पहुंची, लेकिन मजदूरों की समझदारी से पहले ही सिलेंडर बंद था, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया. थोड़ी देर तक घर के आसपास टहलने और चीजों को टटोलने के बाद, हाथी ने अपनी सूंढ़ से घर में रखा चावल का एक बैग उठाया और फिर शांत तरीके से जंगल की ओर लौट गया.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











