
घर में घुसकर दबंगों ने मारी गोली, आवाज सुनकर बाहर आई बहू पर किया फायर
AajTak
जमीन विवाद के कारण यूपी के कन्नौज में खूनी खेल खेला गया जहां एक शख्स की मौत हो गई और एक महिला घायल होकर हॉस्पिटल में भर्ती है.
यूपी के कन्नौज में खेती पर कब्जे की कोशिश में लगे दबंगों ने शुक्रवार देर रात गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी. मृतक की बहू पर भी दबंगों ने फायर किया, उसके शरीर में कई जगह छर्रे लगे हैं. पीड़ित, हत्या का बड़ा कारण पुलिस की लापरवाही और हमलावरों से मिलभगत बता रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











