
घर में कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई, तलाक तक की नौबत आई... इंजीरियर कपल की अजब काहनी
AajTak
भोपाल में एक आईटी इंजीनियर दंपती के बीच पालतू जानवरों के कारण विवाद बढ़ गया है. पति के कुत्ते और पत्नी की बिल्ली के बीच तनाव ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया है. मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां दोनों की काउंसलिंग जा रही है.
पालतू जानवरों के प्रति प्रेम अक्सर लोगों को करीब लाता है, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आईटी इंजीनियर दंपती के लिए यही प्रेम उनकी शादीशुदा जिंदगी में संकट का कारण बन गया है,सिर्फ आठ महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े का रिश्ता अब तलाक की कगार पर पहुंच गया है और इसकी वजह है पति के पालतू कुत्ते और पत्नी की बिल्ली के बीच की लड़ाई. ये अनोखा मामला अब भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंच चुका है.
दरअसल, कपल पैट लवर है और पालतू जानवरों के प्रति प्यार की वजह से ही दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. और दिसंबर 2024 में उन्होंने शादी कर ली.
शादी के बाद पत्नी अपनी पालतू बिल्ली को लेकर भोपाल आई, जबकि पति के पास पहले से ही एक पालतू कुत्ता, खरगोश और फिश टैंक में कई मछलियां थीं. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उनके पालतू जानवरों की वजह से विवाद होने लगा और दंपती के बीच तनाव हो गया. युवक भोपाल निवासी है, जबकि युवती यूपी की रहने वाली है.
पत्नी का आरोप
पत्नी का आरोप है कि पति का कुत्ता उसकी बिल्ली को देखकर लगातार भौंकता है, जिसके कारण बिल्ली डरकर सहम जाती है और कई बार खाना तक नहीं खाती.
'कुत्ते के प्रति हिंसक हो जाती है बिल्ली'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







