
'घर ध्वस्त करने का संज्ञान ले कोर्ट, नूपुर शर्मा-नवीन जिंदल की गिरफ्तारी जरूरी', मायावती ने सरकार को घेरा
AajTak
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर घर ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई को दोषपूर्ण बताया है. उन्होंने कोर्ट से इसका संज्ञान लेने की अपील की है और ये भी कहा है कि समस्या की जड़ नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल हैं. इनकी तत्काल गिरफ्तारी जरूरी है.
नूपुर शर्मा के बयान को लेकर उपजे विवाद पर सियासी संग्राम जारी है. प्रयागराज समेत कई शहरों में नूपुर के बयान के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं तो एक्शन में आई योगी सरकार ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया. प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चला तो अब सियासी पार्टियां भी खुलकर इस कार्रवाई के विरोध में उतरने लगी हैं.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए तो अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है. बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी सरकार पर एक समुदाय को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बुलडोजर से विध्वंस और अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं आफरीन फातिमा? प्रयागराज हिंसा के बाद घर पर चला बुलडोजर, JNU से भी कनेक्शन?
उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार भय और आतंक का जो माहौल बना रही है, वह अनुचित और अन्यायपूर्ण है. घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को टारगेट करने की दोषपूर्ण कार्रवाई का कोर्ट संज्ञान ले. मायावती ने कहा कि समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल हैं. उन्होंने कहा कि इनके कारण देश का मान-सम्मान प्रभावित हुआ और हिंसा भड़की.
बुलडोजर एक्शन में पिस रहे बेगुनाह
मायावती ने कहा है कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करके सरकार कानून के राज का उपहास क्यों उड़ा रही है? उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजा जाना घोर पक्षपात और दुर्भाग्यपूर्ण है. इनकी तत्काल गिरफ्तारी जरूरी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






