
घर की बालकनी पर विक्की-कटरीना का रोमांस, शेयर की पहली तस्वीर
AajTak
फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में 'घर' लिखा है. इंस्टाग्राम पर कटरीना की यह फोटो काफी वायरल हो रही है. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की एक फोटो शेयर की थी, जिसपर विक्की कौशल का नाम साफ नजर आया.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के न्यूलीवेड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं. कुछ दिनों पहले दोनों ने गृहप्रवेश किया. इश दौरान विक्की कौशल का परिवार नए घर में जाते हुए स्पॉट हुआ था. अब कटरीना कैफ ने विक्की कौशल का हाथ थामे एक फोटो शेयर की है जो नए घर की बालकनी की है. कटरीना के हाथ में लाल चूड़ा और मेहंदी साफ नजर आ रही है. सामने की ओर समंदर नजर आ रहा है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












