
घरों में सो रहे थे लोग, तभी कॉलोनी के जेनरेटर में उठने लगीं आग की लपटें, मच गई अफरा-तफरी
AajTak
ठाणे के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (housing complex) में एक जेनरेटर (generator) में आग लग गई. इससे पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई. लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए और जानकारी दमकल विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में आज सुबह सवा चार बजे आवासीय कॉलोनी (housing complex) में एक जेनरेटर में आग लग गई. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घरों में लोगों को पता चला तो वे बाहर आ गए. जानकारी के बाद पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना गुरुवार तड़के एक आवासीय परिसर में हुई. यहां जनरेटर में आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में लपटें नजर आने लगीं. लोगों को पता चला तो तुरंत घरों से बाहर निकल आए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. लोगों ने अपने स्तर से भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
ठाणे नागरिक निकाय के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि मुंबई-नासिक राजमार्ग के किनारे आवासीय परिसर में यह घटना हुई है. यहां सुबह करीब 4:25 बजे जेनरेटर में अचानक किसी तरह आग लग गई. लोगों ने नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई.
यह भी पढ़ें: 'वन विभाग के कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाएं', उत्तराखंड के जंगलों की आग पर सुप्रीम कोर्ट का EC को निर्देश
आग लगने के बारे में सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू कर दिया. दमकलकर्मियों ने सुबह 5:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया. यासीन तड़वी ने कहा कि गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया. जेनरेटर में आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







