
घना कोहरा, लो विजिबलिटी और... अजित पवार के प्लेन की लैंडिंग के वक्त क्या मंजर था
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जाते हुए लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. खराब मौसम और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से विमान खेतों में गिरकर पूरी तरह जल गया.
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह प्लेन क्रैश में निधन हो गया.मुंबई से बारामती जाते हुए उनका प्लेन लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया. खेतों में क्रैश हुआ यह विमान गिरते ही पूरी तरह जल गया. इसके कारण इस विमान में सवार सभी पांच लोगों (अजित पवार सहित) की मौत हो गई. हादसे को लेकर सामने आया है कि इलाके में घना कोहरा और लो विजिबिलिटी वह बड़ी वजह रही, जिसके कारण प्लेन क्रैश हो गया.
सिर्फ 800 मीटर रह गई थी विजिबिलिटी बारामती में हुए विमान हादसे की शुरुआती वजह खराब मौसम और लो विजिबिलिटी मानी जा रही है. हादसे के वक्त बारामती के लैंडिंग स्ट्रिप (हवाई पट्टी) वाले इलाके में घना कोहरा था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम होकर करीब 800 मीटर तक रह गई थी. बताया जा रहा है कि इसी कम दृश्यता में विमान को लैंड कराने की कोशिश की गई, जिसके दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
यह भी पढ़िएः Ajit Pawar Death News LIVE: प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में 3 दिन का शोक घोषित, ममता बनर्जी-उमर अब्दुल्ला ने की जांच की मांग
शवों की पहचान भी हुई मुश्किल यह भी सामने आया है कि बारामती की इस हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसे में कोहरे और कम विजिबिलिटी की स्थिति में लैंडिंग और ज्यादा जोखिम भरी हो जाती है. अजित पवार चार्टर्ड जेट से यात्रा कर रहे थे और लैंडिंग के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ.
यह भी पढ़ेंः क्रैश होते ही फायर बॉल बन गया अजित पवार का प्लेन, काली पड़ गई हरी-भरी जमीन... Crash Site की डराती Photos

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









