
घंटी बजते ही Mi फोन में हुआ ब्लास्ट, बैटरी में लगी आग, कहीं आपने भी तो नहीं किया है ऐसा
AajTak
Smartphone Blast: स्मार्टफोन ब्लास्ट की कई खबरें आती रहती है. हाल में एक घटना मध्यप्रदेश में हुई है. जहां फोन की रिंग बजते ही उसमें ब्लास्ट हो गया. बैटरी में ब्लास्ट के बाद स्मार्टफोन में आग लग गई. इस हैंडसेट को एक शख्स ने रिपेयर होने के लिए दुकान पर दिया था. इसमें बैटरी से जुड़ी एक समस्या थी.
स्मार्टफोन में ब्लास्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं. कई बार लोकल बैटरी की वजह से तो कई बार दूसरी खामियों के कारण इस तरह के एक्सीडेंट होते रहे हैं. हाल में ही ऐसा एक और मामला सामने आया है, जब दुकानदार के हाथ में ही स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया. घटना 17 अगस्त की है. मध्यप्रदेश के बाटाघाट की एक दुकान में ये हादसा हुआ है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मोबाइल ब्लास्ट का यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो ब्लास्ट हुआ स्मार्टफोन Xiaomi का है. इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है.
दुकानदार ने बताया कि एक ग्राहक ने उसे फोन रिपेयर के लिए दिया था. स्मार्टफोन की बैटरी फूलने लगी थी, जिसके बाद उसे रिपेयर किया जाना था. दुकानदार की मानें तो दोपहर में फोन पर कॉल आई और जैसे ही उसने हैंडसेट को उठाया उसमें ब्लास्ट हो गया.
बैटरी में धमाके के बाद फोन में आग लग गई, जिसे दुकानदार ने बाहर फेंक दिया. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब स्मार्टफोन में ब्लास्ट हुआ है या आग लगी है.
पहले भी कई मौकों पर फोन में ब्लास्ट होते रहे हैं. इस तरह के हादसों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भी ऐसे हादसे कई बार हो जाते हैं.
स्मार्टफोन को जरूरत से ज्यादा चार्ज करना भी आपको महंगा पड़ सकता है. बैटरी ज्यादा चार्ज करने से भी ब्लास्ट हो सकता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










