
ग्वालियर में कोलकाता के आरजी कर जैसा केस, खंडहर पड़े हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर से रेप
AajTak
एमपी के ग्वालियर में एक जूनियर डॉक्टर से कॉलेज हॉस्टल में रेप की वारदात सामने आई है. यहां के एक खाली और खंडहर पड़े हॉस्टर में में 25 साल की जूनियर डॉक्टर के साथ उसके कलीग ने कथित तौर पर बलात्कार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कलकत्ता के आरजी कर अस्पताल जैसा मामला सामने आया है. यहां एक जूनियर डॉक्टर से कॉलेज हॉस्टल में रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना ग्वालियर में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की है. यहां के एक खाली और खंडहर पड़े हॉस्टर में में 25 साल की जूनियर डॉक्टर के साथ उसके कलीग ने कथित तौर पर बलात्कार किया.
एक अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज कैंपस के अंदर हॉस्टल में हुई और पीड़िता द्वारा मध्य प्रदेश शहर के कम्पू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद 25 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक जादोन ने कहा कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी.
उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ पढ़ने वाला आरोपी एक जूनियर डॉक्टर है.आरोपी ने लड़की को एक पुराने हॉस्टल में मिलने के लिए बुलाया था, जो कि अब खाली पड़ा हुआ है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़की वहां पहुंची, तो जूनियर डॉक्टर ने उसे धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
बता दें कि पिछले साल कोलकाता से ऐसा ही मामला सामने आया था.यहां 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में एक लेडी डॉक्टर का शव सेमिनार रूम में मिला था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार और हत्या की पुष्टि हुई थी. इस मामले की शुरुआत में कोलकाता पुलिस ने जांच की थी, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्थानीय पुलिस की कार्यवाही पर चिंता जताते हुए इसे सीबीआई को सौंप दिया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










