
ग्वालियर पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश बंटी भदौरिया, पैर में लगी गोली
AajTak
ग्वालियर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुख्यात बदमाश बंटी भदौरिया हत्या के एक मामले में वांछित था. सोमवार सुबह पुलिस को उसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी. उसी के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश बंटी भदौरिया का पीछा किया.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक जंगली इलाके में पुलिस की एक कुख्यात बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई, जो काफी समय से फरार चल रहा था. एनकाउंटर के दौरान उस वॉन्टेड बदमाश के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
ग्वालियर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुख्यात बदमाश बंटी भदौरिया हत्या के एक मामले में वांछित था. सोमवार सुबह पुलिस को उसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी. उसी के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश बंटी भदौरिया का पीछा किया.
इस दौरान पुलिस को पीछे आता देख बंटी भदौरिया ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसके चलते बदमाश बंटी के पैर में गोली लगी, इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और जयारोग्य अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह ने पीटीआई को बताया कि बंटी भदौरिया एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 25 गंभीर मामले दर्ज हैं. आरोपी ने हाल ही में हजीरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाकर गिरफ्तारी से बच निकला था.
असल में हजीरा थाना प्रभारी को बंटी भदौरिया के उत्तिला थाना क्षेत्र के जंगलों में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई. उसका पीछा किया गया. बंटी भदौरिया ने पुलिस टीम को देखते ही अपनी पिस्तौल से गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंटी भदौरिया के पैर में गोली लग गई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी ने 2 जून को हजीरा इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर भोला सिकरवार नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि जंगल में मुठभेड़ स्थल पर खाली कारतूस मिले हैं और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










